Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी का विधायक सोनाराम सिंकु ने लिया जायजा, आयोजन समिति को दिए जरूरी निर्देश

जगन्नाथपुर। विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व संध्या पर जगन्नाथपुर स्थित रस्सेल प्लस-2 उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर तैयार किए जा रहे पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले महिला-पुरुष, बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, दिऊरी, मानकी-मुंडा और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी व्यक्ति को समस्या होने पर समिति के सदस्य तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं।

आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इस दौरान जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, संतोष नाग मुंडा, सोमनाथ सिंकु, आफताब आलम, शमशाद आलम, राजू हेम्ब्रम, किंशन सिंकु, सनातन सिंकु, निलेश सिंकु, रोशन पान, रंजीत गगराई, पप्पू अहमद, प्रकाश गोप, बबलू गोप, हरीश पान समेत अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!