Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*पत्रकार एकता मंच कोल्हान की चाईबासा में बैठक संपन्न, कई आंचलिक पत्रकारों ने ली सदस्यता* 

 *पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र देकर किया सम्मानित* 

चाईबासा: कोल्हान पत्रकार एकता मंच की मंगलवार को चाईबासा स्थित आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों से जुड़े पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई आंचलिक पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया और संगठन को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में पत्रकारों के हित, अधिकार, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, पत्रकारों के अधिकार और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता है।

बैठक के बाद कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल चाईबासा समाहरणालय पहुंचा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधाओं और कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों से संबंधित मांगों को रखा। उपायुक्त की ओर से ज्ञापन पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया गया।

इसके बाद संगठन के सदस्य चाईबासा स्थित विद्या आश्रम पहुंचे। यहां वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया गया। सामाजिक दायित्व के तहत बुजुर्ग माताओं को साड़ी सहित वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों को समाज तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना भी सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात हुई। क्षेत्र की जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिथि के रूप में आए आदिवासी हो महासभा के अध्यक्ष ईपिल सामड महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम एवं कोल्हान मुंडा मानकी संघ के अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, महासचिव सुनील पांडे, संरक्षक गोविंदा पति, राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद खान, सह प्रभारी रविकांत गोप, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सह प्रभारी गुणधार गोप, कामदेव कुमार, दिनेश मुदी, राकेश पात्रो, पश्चिम सिंहभूम प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवलाल शर्मा, बसंत करवा, श्याम कुदादा, रॉबिंस देवगम, सचिन ब्लास्टर केराई, बलराम पांडा, ब्रजकिशोर ठाकुर, मनोरंजन सिंहा समेत काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!