Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना अभियान को लेकर बुद्धिजीवियों की बैठक

चाईबासा: डीसी कार्यालय परिसर में वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापित करने के अभियान को लेकर सोमवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के समीप बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रतिमा स्थापना अभियान को गति देने और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से पूरे कोल्हान में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों से सहयोग और समर्थन की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, विधायक जगत माझी, विधायक सुखराम उरांव, विधायक निरल पुरती और विधायक सोनाराम सिंकू सहित उपायुक्त, एसडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से अभियान में सहयोग का आश्वासन भी मिला है।

गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना के अभियान को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारी गब्बर सिंह हेंब्रम ने कहा कि प्रतिमा स्थापित होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे कोल्हान में अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक में बासुदेव सिंकू, विश्वनाथ तामसोय, गुलशन हेंब्रम, निराकार बिरुवा, गणेश बारी, लालू कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!