सरायकेला

वार्ड 32 में ईमानदारी की मिसाल, राजदेव ठाकुर ने लौटाए 3 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज

आदित्यपुर, 22 अगस्त 2026: वार्ड 32 के रोड नंबर 16 निवासी राजदेव ठाकुर ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की। उन्हें मां दुर्गा मेडिकल के पास सड़क पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के सदस्यों के दस्तावेज, पोस्ट बैंक का एटीएम कार्ड और 3 हजार रुपये मिले।

राजदेव ठाकुर ने सभी सामान सुरक्षित रखते हुए इसकी सूचना वार्ड पार्षद मालती देवी को दी। आधार कार्ड पर कालिकापुर, पोटका थाना क्षेत्र का पता होने के कारण सामान उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्षद के पुत्र विष्णु देव गिरी ने संभाली।

विष्णु देव गिरी ने कालिकापुर के जनप्रतिनिधि धीरेन भकत से संपर्क किया। खोजबीन के बाद दस्तावेज शंकर मुर्मू के होने की जानकारी मिली। शनिवार सुबह 11 बजे पार्षद मालती देवी, श्याम बिहारी सिंह, सतीश कुमार सिन्हा और सचिंद्र झा की मौजूदगी में राजदेव ठाकुर को सम्मानित किया गया और शंकर मुर्मू को उनके सभी दस्तावेज तथा 3 हजार रुपये वापस सौंपे गए।

सामान वापस मिलने पर शंकर मुर्मू भावुक हो गए और राजदेव ठाकुर समेत सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी मिलना मुश्किल है। इस नेक कार्य में विष्णु देव गिरी की भी अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!