कोल्हान

*बिजली विभाग में डीएलएसए और स्थायी लोक अदालत ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर*

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और स्थायी लोक अदालत, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में बिजली विभाग परिसर में ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे ने की। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य बिजली, पानी, परिवहन, अस्पताल सहित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का मुकदमेबाजी से पहले आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सस्ता समाधान उपलब्ध कराना है। इससे लोगों के समय और धन की बचत होती है तथा उन्हें सुलभ न्याय मिलता है। उन्होंने बताया कि आमजन स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित स्थायी लोक अदालत में आवेदन दे सकते हैं।

डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों को निःशुल्क एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, पेंशन, जमीन, मनरेगा सहित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी व्यक्ति डीएलएसए में आकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने ग्रामीणों से लोक अदालत और मध्यस्थता का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विवादों का आपसी सुलह के माध्यम से समाधान करने की अपील की। कार्यक्रम को स्थायी लोक अदालत की सदस्य सुभद्रा बेहरा ने भी संबोधित किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!