कोल्हान

*23 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल में चाईबासा चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभा* 

चाईबासा: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 157वें सत्र 2025-27 की पांचवीं कार्यसमिति की बैठक शनिवार को स्थानीय JH06TIPSY रेस्टोरेंट में चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 23 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल, चाईबासा में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सचिव नीरज संदवार ने पिछली कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे संपुष्टि प्रदान की गई। वार्षिक आम सभा 2025-27 सत्र की पहली वार्षिक आम सभा होगी। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था भी तय की गई। पिल्लई टाउन हॉल सभागार की बाईं ओर की दो पंक्तियां प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके बाद की पंक्तियां चेंबर की महिला सदस्यों के लिए होंगी। सभागार की दाईं ओर की तीन पंक्तियां संस्थापक सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों और विभिन्न उपसमितियों के सभापतियों के लिए आरक्षित रहेंगी।

चेंबर के कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सीए) ने कार्यसमिति के समक्ष आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे विचार-विमर्श के बाद अनुमोदित किया गया।

वार्षिक आम सभा में होगी विस्तृत कार्यवाही

23 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल में चाईबासा चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभाबर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक आम सभा का संचालन मुकेश मोदी एवं रविकांत भूत करेंगे। चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष संजय चौबे स्वागत भाषण देंगे।

आम सभा को चेंबर के उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल तथा पूर्व अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष, चाईबासा नितिन प्रकाश संबोधित करेंगे।

इसके बाद सचिव नीरज संदवार वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सीए) वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से सदस्यों के लिए व्यावसायिक योजनाओं से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी। चेंबर की विभिन्न उपसमितियों के संयोजक सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा भी सदन के समक्ष रखेंगे।

दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजनावकाश के बाद 2:45 बजे से खुला सत्र आयोजित होगा। इसमें सदस्य चेंबर की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर प्रश्न रख सकेंगे। प्रत्येक सदस्य अधिकतम दो से तीन प्रश्न पूछ सकेगा। प्रश्नों का उत्तर अध्यक्ष स्वयं अथवा संबंधित विभाग के संयोजक के माध्यम से दिला सकते हैं।

इसके बाद 16वीं वार्षिक आम सभा की कार्यवाही का संविधान की सुसंगत धाराओं के तहत संपुष्टि की जाएगी। अंत में संयुक्त सचिव विवेक कुमार सिन्हा धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। चाईबासा चेंबर ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!