कोल्हान

*गुरुवारी बांकिरा ने जीता स्वर्ण पदक, पश्चिमी सिंहभूम का बढ़ाया मान* 

चाईबासा: धनबाद के मेगा स्टेडियम में आयोजित तीसरी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की गुरुवारी बांकिरा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और धनबाद एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले से नौ एथलीटों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। जिले को प्रतियोगिता में एकमात्र पदक गुरुवारी बांकिरा ने दिलाया। सोनुवा प्रखंड के हाडीमारा गांव की रहने वाली गुरुवारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गुरुवारी की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद जोबा माझी, संरक्षक सह विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर, अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, राजू बिरुवा, पूनम पिंगुवा, शिव हेंब्रम, नरेंद्र, प्रीतम, मेघा नायक, त्रिपुरा, दुलाल, देवाशीष, पवन, मंतोष, राजेश, लखींद्र, मुन्ना, हेमंत और सोनू समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खेल प्रेमियों ने कहा कि गुरुवारी की सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे पश्चिमी सिंहभूम में एथलेटिक्स के प्रति खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!