कोल्हानचाईबासा

पड़ोसी का घर ढहने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम आज

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय सुखलाल पाड़ेया की मौत हो गई। पड़ोसी का घर धंसने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गए। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में सुखलाल पाड़ेया को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना समय पर नहीं मिलने के कारण गुरुवार को पोस्टमार्टम किए जाने की बात कही गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की पहल करने की मांग की।

प्रखंड प्रमुख ने बरसात के मौसम में जर्जर और कमजोर मकानों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!