Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासा

चाईबासा कांग्रेस भवन में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सोनाराम सिंकु बोले—आदर्श आज भी प्रासंगिक

कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

चाईबासा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को आजादी की राह दिखाई और सत्याग्रह, सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सद्भाव तथा सर्वधर्म समभाव का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से राजनीति में नैतिक मूल्यों की मिसाल कायम की तथा उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के महत्व को दर्शाता है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपनाना जरूरी है तथा आपसी भाईचारा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, महिला नेत्री विजय लक्ष्मी सिंकु, सुनिता सिंकु, बुलबुल बिरुली, रजनीश बिरुवा, वरीय कांग्रेसी अशोक बारिक, मोहन सिंह हेमब्रम, राजेन्द्र कच्छप, लियोनर्ड बोदरा, राधा मोहन बनर्जी, सुरसेन टोपनो, राकेश सिंह, विक्रमदित्य सुंडी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, महीप कुदादा, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, हेर बेदन बोदरा, लक्ष्मण मुण्डारी, श्याम लाल पुरती, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!