Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*संत रविदास ने समाज को समानता और भाईचारे का रास्ता दिखाया : बड़कुंवर गागराई* 

चाईबासा: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडुंगी मंडल पूर्वी भाग में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के नेतृत्व में कुमारडुंगी डाक बंगला परिसर में संत रविदास के जन्मस्थल से लाई गई मिट्टी से भरे कलश का पूजन किया गया। इसके बाद कलश के साथ कुमारडुंगी भाजपा कार्यालय तक शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कुंवर गागराई ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे।

गागराई ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमारडुंगी में भी जन्मस्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब सभी वर्गों के लोग आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें। संत रविदास ने लोगों को मानवता को सर्वोपरि रखते हुए समानता के आधार पर समाज निर्माण का संदेश दिया था। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

कलश पूजन के बाद निकली शोभायात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान संत रविदास के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगुवा, महामंत्री विनय दास, दामुराम पाठ पिंगुवा, दीपक पोद्दार, ममता नायक, लक्ष्मण पिंगुवा, जागदीश बेहरा, हारिश पाठ पिंगुवा, साददार हेंब्रम, मेरेलाल गागराई सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!