Jamshedpur

पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल से मिली राहत

जमशेदपुर। मनिफिट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से बस्ती की पानी टंकी में भी पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे पेयजल संकट की स्थिति बन गई थी।

बस्तीवासियों ने अपनी समस्या की जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को दी। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित विद्युत पदाधिकारियों से संपर्क कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया।

जदयू जिलाध्यक्ष की पहल के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने के बाद बस्तीवासियों को राहत मिली और पानी की समस्या भी दूर हुई।

बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के आमंत्रण पर सुबोध श्रीवास्तव बस्ती पहुंचे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका सम्मान किया और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को कई दिनों तक परेशान होना चिंता का विषय है। आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बस्तीवासियों के तनावमुक्त चेहरे देखकर उन्हें भी काफी सुकून मिला।

उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और सामूहिक रूप से उचित माध्यम तक आवाज पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रियता से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलती है।

कार्यक्रम में टेल्को मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, महिला नेत्री अन्नू चौबे, महेश सिंह, बिस्वजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजू यादव, कन्हैया यादव, छोटू सिंह, विशाल कुमार, देव कुमार, प्रीती सिंह, प्रिया सिंह, ममता देवी, अदिति कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!