कोल्हानखरसावां

Rajnagar : चालियामा में 72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

सूंढी समाज उत्थान समिति की वार्षिक सभा में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का सम्मान

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला विशेष सम्मान
  • समाज के विकास में शिक्षा को सबसे मजबूत आधार बताया गया

राजनगर : चालियामा स्थित ग्राम्य देवी मैदान में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका-सह-राजनगर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अमृता मंडल एवं उनके सहपाठियों द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। सभा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंचायत स्तर पर मजदूरों के निबंधन की मांग, दुखनी सोरेन ने श्रम अधीक्षक से की मुलाकात

प्रतिभावान विद्यार्थियों को चांदी की कलम और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान 72 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न संकायों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को विशेष रूप से चांदी की कलम भेंट की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!