कोल्हानचाईबासा

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर समिति ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर समिति की ओर से बाल मंडली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सदस्य जे.बी. तुबिद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की लंबे समय से चली आ रही अलग राज्य की मांग और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वाजपेयी सरकार ने झारखंड राज्य के निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उनके योगदान को झारखंड की जनता हमेशा याद रखेगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के महान राजनेता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत थे। उनके व्यक्तित्व में राष्ट्रवाद, संवेदनशीलता, लोकतांत्रिक मर्यादा और सर्वसमावेशी सोच का अद्भुत संगम था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार समेत संजू पांडे, पवन शर्मा, हर्ष रवानी, प्रताप कटियार महतो, रमेश खिरवाल, पंकज खिरवाल, रविशंकर विश्वकर्मा, दिलीप साव, रोहित दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, दीपक पोद्दार, जीवन प्रजापति, नितिन विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, शिव बजाज, मणिकांत पोद्दार, जगदीश निषाद, अनूप प्रसाद, चंदन साव, आकाश कुमार, रोशन निषाद, मृदुला निषाद, डोली कर, रीना कर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!