Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

स्वतंत्रता दिवस पर बहरागोड़ा में 15 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

**जादूगोड़ा/बहरागोड़ा:** आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले का बहरागोड़ा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में भाजपा युवा नेता राहुल सारंगी ने भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी से मुलाकात कर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में 15 अगस्त को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा बाइक रैली को अभूतपूर्व बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का संकल्प लिया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को घाटशिला स्थित जेसी हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राहुल सारंगी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी और प्राचार्य से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 1100 छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा।

राहुल सारंगी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं से 15 अगस्त की तिरंगा बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बहरागोड़ा की सड़कों पर सैकड़ों बाइक सवारों के साथ भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के मार्गदर्शन में पूरे जिले और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!