कोल्हानचाईबासा

‘प्रोजेक्ट बदलाव’ के तहत बर्तन बैंक की पहल, प्लास्टिक कचरे से मिलेगी राहत

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित ‘प्रोजेक्ट बदलाव’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बर्तन बैंक की पहल शुरू की गई है। जिले के जेएसएलपीएस के अंतर्गत गठित 75 क्लस्टर लेवल फेडरेशन में बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं।

इन बर्तन बैंकों के माध्यम से शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए डेकची, कढ़ाई, चूल्हा, गैस चूल्हा, दरी सहित भोजन पकाने और परोसने से जुड़े सामान किफायती दरों पर किराए में उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पहल से ग्रामीणों को महंगे किराए से राहत मिलेगी और आयोजनों का खर्च भी कम होगा। साथ ही डिस्पोजेबल प्लेट, कप, चम्मच और थर्माकोल के इस्तेमाल में कमी आएगी, जिससे प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!