कोल्हानचाईबासा

गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

गुवा संवाददाता। गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, श्रमिक नेताओं एवं शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

गुवा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया, जबकि वन विभाग कार्यालय में रेंजर रामनंदन राम ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में सेल से सेवानिवृत्त कर्मचारी आजीम अंसारी तथा बोकारो वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मी अनुप कुमार नाग ने झंडोत्तोलन किया।

झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में महामंत्री हेमराज सोनार, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ कार्यालय में कृष्ण बिहारी दास तथा भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संघ अधिकारी गणेश दास ने ध्वजारोहण किया। गुवा पूर्वी पंचायत में मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया पद्मिनी लागुरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गुवासाई मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य सुकदेव प्रधान ने झंडोत्तोलन किया। वहीं नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

गुवा सेल खदान के फुटबॉल मैदान में मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर सीआईएसएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में भी प्राचार्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!