Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सुंदरनगर बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस; JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग

जमशेदपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध, JPSC और JSSC में कथित भ्रष्टाचार तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को सुंदरनगर में असर देखने को मिला। भाजपा सुंदरनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बाजार एवं क्षेत्र की दुकानों को बंद कराया।

भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा और मंडल प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य राना डे सहित भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस के माध्यम से बंद का समर्थन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के कारण छात्रों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाई।

जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “न जुल्म सहेंगे, न अत्याचार” और “इस्तीफा दो हेमंत सरकार” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी मांगों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरनगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया। इस दौरान प्रदीप मुखर्जी, बीके सिंह, ईश्वर सोरेन, सोमनाथ चक्रवर्ती, रमेश कराई, अजीत कुमार, सपन कुमार, रंजीत कुमार और पप्पू चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। साथ ही, जिन मामलों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!