Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर किताडीह में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर:शहजाद खान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्राम सभा भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, मुखिया मनोज मुर्मू, मुखिया जोबा माड़ी, मुखिया मायावती टुडू समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है।

बहादुर किस्कू ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से ‘पेड़ लगाओ और जान बचाओ’ का संदेश दिया गया।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!