Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

इनामी माओवादी सालुका कायम समेत तीन के आत्मसमर्पण की सूचना, पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

चाईबासा: कोल्हान क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान के बीच प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन को बड़ा झटका लगने की सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ सालुका, डांगिल, मारू उर्फ भुवनेश्वर कायम समेत तीन माओवादियों ने पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो महिला माओवादियों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, देर रात तक पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस की ओर से आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में कोई प्रेस विज्ञप्ति भी जारी नहीं की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सालुका कायम सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरू कायमसाई गांव का निवासी है और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के साउथ जोन सेंट्रल कमेटी से जुड़े सक्रिय माओवादी के रूप में दर्ज रहा है। उसके खिलाफ 30/2023 संख्या के तहत मामला दर्ज बताया गया है और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

सूत्रों के मुताबिक, सालुका कायम को शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और संगठन पर बढ़ते दबाव के बीच उसके आत्मसमर्पण की सूचना को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पिछले कुछ समय में कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हुई है। पश्चिमी सिंहभूम के 14 माओवादियों के सामूहिक आत्मसमर्पण और सरायकेला-खरसावां के चांडिल क्षेत्र में माओवादियों की गिरफ्तारी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आत्मसमर्पण की औपचारिक घोषणा के बाद ही माओवादियों की पहचान, संगठन में भूमिका और पुनर्वास से जुड़ी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!