
पोटका : सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 अगस्त को राजनगर प्रखंड के चाईलामा गांव में साधारण सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा ग्राम स्तर पर आमंत्रण पत्र वितरण के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इसे भी पढ़ें : Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय – देवेन्द्र नाथ महतो
31 जुलाई तक अंकपत्र जमा करने की अपील, हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद
बैठक में समाज के छात्र-छात्राओं से 31 जुलाई तक अपने अंकपत्र समिति कार्यालय में जमा करने की अपील की गई, ताकि सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थियों की सूची समय पर तैयार की जा सके। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे और आयोजन में हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सोमेन मंडल ने की। इस अवसर पर सचिव उज्वल कुमार मंडल, कृष्णपदो मंडल, डॉ. उत्तम मंडल, आशुतोष मंडल, आशीष कुमार मंडल, दिलीप कुमार मंडल, असित कुमार मंडल, संदीप मंडल, भवो तारण मंडल, स्वपन कुमार मंडल, सुबोध मंडल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




