Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंड

ओरमांझी में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

रांची/ओरमांझी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता का संदेश देना रहा। यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!