Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

नव मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए सरायकेला-खरसावां में विशेष जागरूकता अभियान

सरायकेला, 7 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 5 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी विद्यार्थियों और पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मताधिकार के महत्व की जानकारी दी गई।

 

अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई।

इसी क्रम में जिला उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर, गम्हरिया और सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को SIR-2026 के उद्देश्य, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा हेल्प डेस्क मैनेजर द्वारा जिले के विभिन्न बूथों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं में चुनावी पाठशाला, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ, प्रश्नोत्तरी, निबंध और चित्रांकन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

युवाओं को ECINET App के माध्यम से प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में संशोधन और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने समेत अन्य निर्वाचन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!