Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

बहरागोड़ा: विकास के दावों की पोल खोलती बनकाटी टोला की जर्जर सड़क, वर्षों से परेशानी झेल रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम)। सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत अंतर्गत मौदा गांव के बनकाटी टोला की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों के अनुसार टोला की कच्ची सड़क पिछले करीब पांच वर्षों से जर्जर हालत में है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

कागजों तक सीमित विकास का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास की बातें कागज और फाइलों तक सीमित रह गई हैं। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन मिलता है, लेकिन चुनाव के बाद समस्या जस की तस बनी रहती है।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

झाड़ियों के कारण जहरीले जीवों का खतरा

सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां उग आने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। शाम के समय इस रास्ते से गुजरने में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से सड़क का स्थल निरीक्षण कर जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों में सुरा शीट, लक्की राणा, गोपाल जाना, अभिजीत राणा, जलेश्वर राणा, भास्कर महाकुड़, गासी राणा, सोनू माइती और नंदो नायक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!