Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूमलोकल न्यूज़शिक्षा जगत

चाईबासा: विद्या मंदिर में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन, विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रगीत को स्वरांजलि

हाटगम्हरिया के गौरी प्रसाद रुंगटा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के महत्व पर हुई चर्चा

चाईबासा: गौरी प्रसाद रुंगटा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हाटगम्हरिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के प्रायोजन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व और देश के प्रति सम्मान की भावना पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक भार्गव ने किया।
विद्यालय प्रबंधन और पुलिस प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ पाठक, अभिभावक प्रतिनिधि बृजमोहन चातोम्बा और पंकज कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हाटगम्हरिया थाना की ओर से एएसआई सत्यकाल राम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाशंकर पाण्डेय सहित सभी आचार्य एवं दीदीजी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय चेतना से परिचित कराया गया।
सामूहिक गायन से परिसर में रहा उत्साह का माहौल
सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसकी 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में हाटगम्हरिया स्थित विद्यालय में भी सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यों, दीदीजी और विद्यार्थियों का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!