Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, बारिश को देखते हुए विशेष व्यवस्था के निर्देश

निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चाईबासा : चाईबासा स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार, 12 जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वर्चुअल माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक और परीक्षा कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : भाजपा पश्चिमी सिंहभूम की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

तीन परीक्षा केंद्रों पर 1,585 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बैठक में बताया गया कि पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन चाईबासा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 1,585 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, मेडिकल टीम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार सघन जांच की जाए तथा महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग जांच व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : बीएलओ अनीता देवी ने रचा कीर्तिमान, 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं

बारिश को देखते हुए चेंजिंग रूम और अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था

मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी बारिश में भीगकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उसके लिए केंद्र परिसर में चेंजिंग रूम की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही अतिरिक्त छतरी, तौलिया और अन्य आवश्यक सामग्री भी रखी जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं वितरण, सुरक्षा व्यवस्था तथा गोपनीयता बनाए रखने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!