Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजशासन-प्रशासन

Chaibasa : मंगला हाट से अतिक्रमण हटाने की मांग, ठेकेदार  ने कोल्हान आयुक्त को सौंपा आवेद

चाईबासा : मंगला हाट के ठीकेदार गंगा प्रसाद गुप्ता ने मंगला हाट में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने उपायुक्त को आवश्यक निर्देश जारी कर हाट परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

गंगा प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि चाईबासा का मंगला हाट जिले का एक बड़ा साप्ताहिक हाट है, जहां लगभग 80 प्रतिशत आदिवासी तथा अन्य समुदाय के लोग सब्जी, चावल, दाल, मुर्गी, बकरी समेत अन्य वस्तुओं की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाट में बने टीन शेड पर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। कई स्थानों पर शटर लगाकर और ईंट की स्थायी दुकानें बनाकर पूरे शेड पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे छोटे विक्रेताओं को बैठने की जगह नहीं मिल रही है।

आवेदन में बताया गया है कि इस संबंध में 6 जनवरी 2026 और 19 जनवरी 2026 को भी उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद को कई बार सूचना देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आवेदन के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी नोटिस की प्रति भी संलग्न की गई है।

गंगा प्रसाद गुप्ता ने आयुक्त से मंगला हाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश देने की मांग की है, ताकि हाट में आने वाले किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाजनक ढंग से कारोबार करने का अवसर मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : एसोसिएशन ग्राउंड के पास गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 70 पुड़िया गांजा व नकदी बरामद*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!