
सरायकेला : श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, उनके अग्रज भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा का पारंपरिक शाही स्नान कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार नगर के सात पवित्र जलाशयों से एकत्रित जल से तीनो भगवान का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच संपन्न हुए इस पावन अनुष्ठान से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया। स्नान अनुष्ठान को पुजारी सानू आचार्य, ब्रह्मदेव महापात्र एवं सुमित महापात्र ने विधिवत संपन्न कराया। शाही स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी धार्मिक आस्था और उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से बताया गया कि शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं महाप्रसाद के वितरण का आयोजन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू महंती, सचिव शंकर सतपति एवं समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव, शिवाजी महाराज के आदर्शों का हुआ स्मरण




