Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Gua : गुवा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए विशेष शिविर

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान के दौरान बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव, शिवाजी महाराज के आदर्शों का हुआ स्मरण

घर-घर जाकर किया जागरूक, स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

पोलियो अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। टीमों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका जहां आरा गानी, एएनएम रंजीता नायक, मरीना अन्ना लकड़ा तथा साहिया जसिंता तिग्गा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाई और अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!