
-
विधायक ने युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित
घाटशिला : राजस्टेट फुटबॉल ग्राउंड में राजस्टेट बॉयज क्लब कमेटी की ओर से एकदिवसीय स्वर्गीय रामदास सोरेन मेमोरियल शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं मैच का शुभारंभ कर किया। टूर्नामेंट में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोग मैचों का आनंद लेने मैदान पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में संयुक्त मोर्चा का ऐलान, ‘हाजिरी कटेगी तो कटे, मशीन पर उपस्थिति नहीं देंगे श्रमिक’
17 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

फाइनल मुकाबले में जय श्री राम 360, दाहिगोड़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं राजस्टेट बॉयज की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में राजस्टेट बॉयज क्लब कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता को लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की।




