जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का टाटानगर में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
जमशेदपुर: भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने टाटानगर स्टेशन चौक पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने संगठन की मजबूती, राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा विकास और सेवा के कार्यों को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में राजीव सिंह, शशांक शेखर, चिंटू सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, राकेश चौबे, सुमति शर्मा, नीरज सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है तथा इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।



