Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानराजनीति

Jamshedpur : SIR को लेकर झामुमो ने पूर्वी सिंहभूम में बूथ लेवल एजेंटों को दिया विशेष प्रशिक्षण, वरीय नेता रहे मौजूद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से टाउन हॉल सभागार में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन और सविता महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीएलए को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर मैपिंग, विभिन्न प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिन पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची से हट गया है, उनका नाम दोबारा शामिल कराने की प्रक्रिया से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब ढाई लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं रहने से लोगों को भविष्य में कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से बीएलए को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे और उसका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से शामिल कराया जा सके।

झामुमो नेताओं ने बीएलए से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने और पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई फायरिंग का खुलासा, पांच अपराधकर्मी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!