Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटना

Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में एसिड रिसाव से घायल नाडू चाकी के स्वास्थ्य में सुधार, यूनियन ने जाना हालचाल

टाटा मेन अस्पताल पहुंचकर यूसील लेबर यूनियन ने की मुलाकात

जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में 15 जुलाई को हुए एसिड रिसाव की घटना में घायल नादुप गांव के विस्थापित युवक नाडू चाकी (25) के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। रविवार को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता वाली यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन के महासचिव प्रेम कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टाटा मेन अस्पताल पहुंचा और घायल युवक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यूनियन महासचिव प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि नाडू चाकी का इलाज टाटा मेन अस्पताल के बर्न केयर यूनिट (बीसीयू) में चल रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन घायल कर्मी और उसके परिवार के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खंडामौदा से भागाकुली तक 15 किलोमीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

ठेका कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, प्रबंधन से उठाया जाएगा मुद्दा

अस्पताल से लौटने के बाद प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसिड रिसाव जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। यूनियन ने मांग की कि सभी ठेका कर्मचारियों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए जाएं तथा सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण भी कराया जाए। प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव से मुलाकात कर ठेका मजदूरों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!