Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

कदमा स्थित स्टेडियम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, जनसेवा और झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudhir Mahato की 72वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कदमा उलियान स्थित स्वर्गीय सुधीर महतो स्टेडियम के सभागार में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक Samir Mohanty, जुगसलाई विधायक Mangal Kalindi, पोटका विधायक Sanjeev Sardar तथा घाटशिला विधायक Somnath Chandra Soren सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं ईचागढ़ विधायक Savita Mahato भी उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने स्व. सुधीर महतो के संघर्षमय जीवन, झारखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका तथा राज्य के विकास के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें जननायक बताया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर और फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

झामुमो संपर्क कार्यालय में भी आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

संध्या समय साकची स्थित झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. सुधीर महतो के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि स्व. सुधीर महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनके विचार और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, सागेन पूर्ति, विधासागर दास सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!