कोल्हान

शारदीय नवरात्र पर जम्बू अखाड़ा में 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

जमशेदपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जम्बू अखाड़ा प्रांगण में जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन 20 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। आयोजन को लेकर महिला विंग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजकों के अनुसार नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत 108 कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास होता है।

कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शस्त्र पूजन शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक है तथा इसके माध्यम से मां दुर्गा से सभी की रक्षा एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जाएगी।

धार्मिक आयोजन को विशेष बनाने के लिए मंदिर के पंडित जी द्वारा चंडी पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही शंखनाद और बंगाल के पारंपरिक धाक बाजा की प्रस्तुति भी होगी। इससे पूरे जम्बू अखाड़ा परिसर में भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है।

जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने जमशेदपुर के समस्त श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!