कोल्हान

मनोहरपुर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

मनोहरपुर। चिड़िया थाना क्षेत्र के हिरजी हाटिंग में गुरुवार रात 15 वर्षीय किशोर हर्ष टोपनो की मौत से इलाके में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद चिड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार हर्ष की मां विनीता टोपनो राजस्थान में मजदूरी करती हैं। परिजनों के मुताबिक, हर्ष पिछले कुछ दिनों से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। गुरुवार रात भी उसने अपनी मां से फोन पर पैसे को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद रात में घर में घटना की जानकारी मिली।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत सेवक बसंत कुमार पान की निगरानी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को चिड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद हिरजी हाटिंग क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!