Jamshedpurजमशेदपुररेलवेरेलवे समाचारलोकल न्यूज़समाज सेवा
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच पहुंची सेवा की थाली, करीब 30 लोगों को कराया गया भोजन
समाजसेवी अमरनाथ महतो और बहादुर खंडईत ने असहाय, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को अपने हाथों से कराया भोजन

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी अमरनाथ महतो और उनके साथी बहादुर खंडईत ने मानव सेवा की मिसाल पेश की।
“कोई भूखा न सोए” के उद्देश्य के साथ स्टेशन परिसर में असहाय, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस दौरान करीब 30 लोगों के लिए रोटी, सब्जी और पानी की व्यवस्था की गई और समाजसेवियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन कराया।
भोजन मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान ने इस सेवा कार्य को और खास बना दिया।
समाजसेवियों का कहना है कि किसी जरूरतमंद के लिए हमारा छोटा-सा प्रयास भी बड़ी मदद साबित हो सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की मदद करें और कोशिश करें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।




