Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

चाईबासा में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सोनाराम सिंकु बोले—दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक

कांग्रेस भवन में आयोजित स्मरण कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का लिया गया संकल्प

चाईबासा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई तथा सत्याग्रह, सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों की मिसाल कायम की तथा उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने देश के जवानों और किसानों के योगदान को रेखांकित किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है तथा समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही इन महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, महिला नेत्री विजय लक्ष्मी सिंकु, सुनिता सिंकु, बुलबुल बिरुली, रजनीश बिरुवा, वरीय कांग्रेसी अशोक बारिक, मोहन सिंह हेमब्रम, राजेन्द्र कच्छप, लियोनर्ड बोदरा, राधा मोहन बनर्जी, सुरसेन टोपनो, राकेश सिंह, विक्रमदित्य सुंडी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, महीप कुदादा, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, हेर बेदन बोदरा, लक्ष्मण मुण्डारी, श्याम लाल पुरती, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!