खेलपश्चिमी सिंहभूम
मझगांव के कुमारडीह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा रहे मुख्य अतिथि
नव युवक संघ, कुमारडीह (मुरसाई) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल,आयोजन में समिति के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

मझगांव: प्रखंड मझगांव अंतर्गत कुमारडीह (मुरसाई) में नव युवक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में भूषण पाठ पिंगुवा, निरंजन गौड़, अशोक पिंगुवा, केशव चन्द्र गोप, संतोष सिंह, जाम्बीरा तिरिया और सुनील तिरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष चन्द्र मोहन पाट पिंगुवा एवं संरक्षक रोबट पिंगुवा के साथ हरिश पाट पिंगुवा, संजीव कुमार गोप, सनातन पाट पिंगुवा, सन्नी पाट पिंगुवा, अशोक पाट पिंगुवा एवं आयोजन समिति की पूरी टीम का योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।




