Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAराजनीति

पोटका प्रखंड मुख्यालय में भाजपा ने लगाया लाभार्थी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का किया प्रयास

पोटका, कोवाली और आसनबनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी

पोटका: भाजपा के पोटका, कोवाली एवं आसनबनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन प्राप्त किए और संबंधित मामलों के समाधान का प्रयास किया। कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सेवा के 25 वर्ष को सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया गया है तथा इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से लाभार्थी शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि अन्य समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिविर में पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार, प्रभारी जितेंद्र राय, गणेश सरदार, मनोज कुमार सरदार, डॉ. अभिषेक मुंडा, राकेश सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सनत सी, श्यामल महाकुड़, नील निधू दास, चंचल चक्रवर्ती, वीणा मुंडा, रबींद्र सरदार, नवजीवन कर्मकार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!