Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चांडिलराजनीतिलोकल न्यूज़

वज्रपात पीड़ित परिवारों से मिलीं विधायक सविता महतो, बंधाया ढांढस

पांडरा गांव में दो महिलाओं की मौत पर जताया शोक, परिजनों को सरकारी मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा

चांडिल:- कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की मौत के बाद बुधवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मृतका मुक्ता महतो और सोनामनी महतो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक सविता महतो ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाला मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।

विधायक ने वज्रपात की घटना में घायल महिलाओं के परिजनों से भी मुलाकात की और उनके बेहतर इलाज तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

विधायक के दौरे के दौरान झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!