Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चांडिलसरायकेलासरायकेला खरसावाँ

नीमडीह सीएचसी के लैब टेक्नीशियन पर गर्भवती से ₹500 लेने और गलत HIV रिपोर्ट देने का आरोप

महकमडीह की महिला ने बीडीओ, डीसी और चांडिल एसडीओ को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

चांडिल: चांडिल-नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम पर एक गर्भवती महिला से जांच के नाम पर 500 रुपये लेने और कथित रूप से गलत HIV रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। महकमडीह निवासी मनी गोप ने इस संबंध में बीडीओ, उपायुक्त और चांडिल एसडीओ को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, तीन सितंबर को रक्त जांच के दौरान उससे 500 रुपये लिए गए। आरोप है कि इस दौरान उसे डराया-धमकाया भी गया। महिला का कहना है कि जांच रिपोर्ट में उसे HIV पॉजिटिव बताया गया, जिसके बाद उसने जमशेदपुर के MGM अस्पताल में दोबारा जांच कराई, जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद महिला ने सीएचसी में की गई जांच और रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। पीड़िता ने संबंधित लैब टेक्नीशियन की योग्यता और डिग्री की भी जांच कराने की मांग अधिकारियों से की है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!