कोल्हान

*मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पारदर्शिता पर जोर* 

चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मझगांव के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त किष्टो कुमार बेसरा और मनोहरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण ने की।

बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में दोनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। इसके लिए सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना और मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

अधिकारियों ने राजनीतिक दलों और उनके बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है। इसलिए पुनरीक्षण के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखना जरूरी है।

बैठक में 10 सितंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित मेगा विशेष शिविर में बीएलए-2 की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से त्रिशानु राय, भारतीय जनता पार्टी की ओर से रंजन प्रसाद और बहुजन समाज पार्टी की ओर से जेम्स हेम्ब्रम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!