कोल्हान

कैंसर पीड़ित रेणुका देवी के इलाज के लिए श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दी 53 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

आदित्यपुर। समाज सेवा के संकल्प के तहत श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा जरूरतमंदों की लगातार सहायता की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को मंडली की ओर से कैंसर पीड़ित रेणुका देवी के इलाज के लिए 53 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

रामगढ़ निवासी रेणुका देवी की बहन आदित्यपुर बैंक कॉलोनी में रहती हैं। स्तन में गांठ की शिकायत के बाद जांच कराने पर मार्च 2026 में MTMH, जमशेदपुर में उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद करीब दो महीने तक MTMH में उनका इलाज चला, जिसमें लगभग 80 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च हुए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज जारी रखने में परेशानी आने लगी। वर्तमान में उनका इलाज रांची स्थित टाटा कैंसर हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी के माध्यम से चल रहा है।

मामले को मंडली के सदस्य आयुष्मान गर्ग ने मंडली के समक्ष रखा था। इसके बाद रेणुका देवी की ओर से आर्थिक सहयोग का आग्रह किया गया। सोमवार को मंडली के पदाधिकारी एवं सदस्य आदित्यपुर बैंक कॉलोनी स्थित उनके बहन के आवास पहुंचे और इलाज में सहयोग के लिए 53 हजार रुपये का चेक सौंपा।

इस दौरान मंडली के संरक्षक, सचिव उज्जवल घोष, मंटू सिंह मोदक, आयुष्मान गर्ग, रीना प्रसाद, मानिक गोराई, गौरांगो धर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंडली ने रेणुका देवी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!