Jamshedpur

विद्यापति परिषद् बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा अध्यक्ष और अखिलेश मिश्रा बने महासचिव

जमशेदपुर। विद्यापति परिषद्, बागबेड़ा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया रविवार को परिषद् भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव में परिषद् के 34 में से 20 सदस्यों के साथ मार्गदर्शक मंडल के 10 वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया समिति के सदस्य डॉ. अशोक अविचल, डॉ. रवीन्द्र चौधरी एवं जेसी झा की देखरेख में संपन्न हुई। वहीं, मिथिला संस्कृति परिषद् के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए हरेराम चौधरी ने अनूप मिश्रा ज्योति के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अभिलाष मिश्रा सहित उपस्थित सदस्यों ने किया। सर्वसम्मति से अनूप मिश्रा ज्योति को अध्यक्ष चुना गया।

महासचिव पद के लिए अवधेश मिश्रा के प्रस्ताव और अशोक चौधरी सहित सदस्यों के समर्थन से अखिलेश मिश्रा को महासचिव चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजीत झा के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया।

चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए परिषद् के विकास, मिथिला संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!