कोल्हान

BRC डुमरिया में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू का आकस्मिक निधन, शिक्षा विभाग में शोक की लहर

डुमरिया: प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) डुमरिया कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू का आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

गाजिया मुर्मू पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुण्डलुका गांव के टोला जाहेरडीह के निवासी बताए गए हैं। वह BRC डुमरिया कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और विभागीय कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

सहकर्मियों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि गाजिया मुर्मू जिम्मेदार और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग में भी शोक का माहौल है।

इधर, गाजिया मुर्मू के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। कुण्डलुका गांव और जाहेरडीह टोला में भी शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!