कुमारडुंगी में भाजपा पंचायत प्रभारियों की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

चाईबासा: कुमारडुंगी मंडल पूर्वी भाग भाजपा की पंचायत प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को कुमारडुंगी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई!

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पंचायत और बूथ पर संगठन को सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी साझा की।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगुवा, मंडल महामंत्री विनय दास, दामुराम पाट पिंगुवा, गांधी गागराई, धनश्याम पिंगुवा, लक्ष्मण पिंगुवा, दीपक पोद्दार, छोटा राम तामसोय, जागदीश बेहरा, रंजीत बेहरा, दुनिया कुम्हार, विक्रम गागराई, उग्रसेन खंडाईत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।




