Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

44.64 लाख की इलेक्ट्रॉनिक चोरी का खुलासा, साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई करीब 44.64 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में साहेबगंज जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने दी।

उन्होंने बताया कि दुकान संचालक आशीष पाड़िया की शिकायत पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 84/2026 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 23-24 जुलाई की रात चोर दुकान के पीछे स्थित वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे अंदर घुसे। आरोपियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और डीवीआर साथ ले गए, फिर शटर व ग्रिल का ताला तोड़कर मोबाइल, लैपटॉप सहित लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर साहेबगंज निवासी अलाउद्दीन शेख, उमर रजा उर्फ सबिर, महबूब आलम और असराउल अली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, चोरी किए गए मोबाइलों की सूची, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH06H-7510) तथा रश्मि इलेक्ट्रॉनिक से चोरी किए गए आठ नए मोबाइल कवर बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!