Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : कस्तुरबा विद्यालय की छात्राओं ने जाना पुलिस का कामकाज, डायल 112 की उपयोगिता से हुईं परिचित

बहरागोड़ा थाना भ्रमण के दौरान छात्राओं को कानून और सुरक्षा संबंधी दी गई जानकारी

बहरागोड़ा : बाल सुरक्षा और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बहरागोड़ा की छात्राओं को स्थानीय थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बहरागोड़ा पुलिस ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चियों को आपातकालीन सहायता सेवा डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा लोगों के लिए त्वरित सहायता का माध्यम बनती है। छात्राओं को यह भी समझाया गया कि आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 शिवभक्तों का पंजीयन पूरा, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर हुआ संवाद

थाना परिसर में आयोजित जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी सरल भाषा में दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के बारे में भी बताया। छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। पुलिस ने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी समस्या की स्थिति में कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच चॉकलेट वितरित की गई, जिससे यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!