Jamshedpur : SIR-2026 अभियान के तहत विधायकों ने भरा गणना प्रपत्र, बीएलओ को सौंपे दस्तावेज
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy एवं जुगसलाई के विधायक Mangal Kalindi को संबंधित बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक जानकारी भरकर प्रपत्र बीएलओ को सौंप दिया। इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों और मतदाता सूची को अद्यतन बनाने की प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा के ड्रेनेज सिस्टम को मिलेगा नया स्वरूप, नगर परिषद ने शुरू किया वैज्ञानिक सर्वे
मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी Rajiv Ranjan ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा अन्य निर्धारित माध्यमों से जमा करना आवश्यक है। इससे मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी तथा सभी पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार को सुनिश्चित किया जा सकेगा।




