Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में पंचायत VLE का दो दिवसीय GPDP ऑनलाइन एंट्री प्रशिक्षण शुरू

ग्रामीण विकास योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि को बेहतर बनाने पर दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

  • समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया गया संदेश

बहरागोड़ा : प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की ऑनलाइन प्रविष्टि को सुचारु, समयबद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पंचायत वीएलई (VLE) का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन का सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। घाटशिला की ब्लॉक मैनेजर रूपा स्वर्णकार, बहरागोड़ा के ब्लॉक मैनेजर राहुल दास तथा धालभूमगढ़ के ब्लॉक मैनेजर कार्तिक कैवर्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ और चाकुलिया प्रखंड के सभी कार्यरत पंचायत VLEs ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने डाकघर कर्मी पर लगाया बहलाने-फुसलाने का आरोप

निर्णय’ और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की दी गई जानकारी

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ‘Nirnay’ और ‘eGram Swaraj’ पोर्टल पर योजना प्रविष्टि की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक अभ्यास की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन एंट्री के दौरान आने वाली समस्याओं और शंकाओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रथम दिन के समापन अवसर पर ब्लॉक मैनेजर रूपा स्वर्णकार ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी VLEs से निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!